महानगर में अप्रैल से खुलेंगे सिक्सलेन फ्लाईओवर और ओवरब्रिज, ट्रैफिक होगा सुगम

महानगर के पहले सिक्सलेन फ्लाईओवर पर अप्रैल से वाहनों की रफ्तार बढ़ने की संभावना है। सेतु निगम ने ट्रांसपोर्टनगर से पैडलेगंज और देवरिया बाईपास की तरफ के फ्लाईओवर का निर्माण तेजी से पूरा कराया जा रहा है।

साथ ही चौरी चौरा – भोपा बाजार में रेल लाइन के ऊपर बन रहे ओवरब्रिज का काम भी तेजी से चल रहा है। अधिकारियों का कहना है कि इसे भी अप्रैल माह तक जनता के लिए खोलने की उम्मीद है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर नौसढ़ से पैडलेगंज तक सिक्सलेन सड़क का निर्माण कराया जा रहा है। सड़क को चौड़ा करने के साथ ही ऊपर से सिक्सलेन फ्लाईओवर का निर्माण भी शुरू हुआ है। इसके पूरा होने के बाद ट्रांसपोर्टनगर से पैडलेगंज की दिशा में जाने वाले वाहन सीधे फ्लाईओवर से गुजर सकेंगे, जिससे सड़क पर ट्रैफिक की गति बढ़ेगी और मार्ग सुगम होगा।

सेतु निगम अधिकारियों ने बताया कि फ्लाईओवर और ओवरब्रिज के निर्माण से शहर में ट्रैफिक जाम और दुर्घटनाओं में कमी आने की उम्मीद है।#SixLaneFlyover
#TrafficUpdate
#Transportnagar
#Padleganj
#YogiAdityanath
#RoadInfrastructure
#BreakingNews
#Overbridge

Khushi Kumari
Author: Khushi Kumari

Leave a Comment

शहर चुनें