चंडीगढ़ में वीरवार सुबह सिविल सचिवालय सेक्टर-1 और मिनी सचिवालय सेक्टर-9 को ईमेल के माध्यम से बम धमकी मिलने से हड़कंप मच गया। अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि धमकी मॉक ड्रिल है या वास्तविक खतरा।
इस धमकी के बाद सुरक्षा प्रबंधों को कड़ा कर दिया गया है और दोनों सचिवालयों में कर्मचारियों और आगंतुकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां तैनात हैं।
गौरतलब है कि इससे एक दिन पहले, बुधवार को चंडीगढ़ के लगभग 30 स्कूलों को ईमेल के जरिए बम धमकी मिली थी। उस दौरान सभी स्कूलों को एहतियातन खाली करवा दिया गया और बच्चों को सुरक्षित रूप से घर भेजा गया।
अधिकारियों ने कहा कि नागरिकों को पैनिक होने की जरूरत नहीं है, लेकिन ऐसे मामले गंभीर हैं और संबंधित जांच जारी है।ChandigarhNews
BombThreat
CivilSecretariat
MiniSecretariat
SchoolSafety
BreakingNews
SecurityAlert