कांग्रेस का ‘मनरेगा बचाओ संग्राम’ अभियान तेज, गांधी पुण्यतिथि पर दिल्ली में प्रदर्शन

केंद्र सरकार द्वारा महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (MGNREGA) को बदलकर लाए गए विकसित भारत-गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन (ग्रामीण) एक्ट, 2025 (VB-G RAM G Act) के खिलाफ कांग्रेस ने अपना विरोध अभियान तेज कर दिया है। पार्टी ने इसे “मनरेगा बचाओ संग्राम” नाम दिया है।

30 जनवरी को महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर दिल्ली में आयोजित विरोध प्रदर्शन में कांग्रेस के प्रमुख नेता शामिल हुए। इस दौरान अकबर रोड स्थित एआईसीसी मुख्यालय के बाहर ‘मनरेगा बचाओ संग्राम यात्रा’ निकाली गई।

दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव सहित कई कार्यकर्ता गांधी स्मृति की ओर बढ़ रहे थे, तभी पुलिस ने उन्हें रोक लिया। सुरक्षाकर्मियों ने प्रदर्शनकारियों को हिरासत में ले लिया।

कांग्रेस नेताओं का कहना है कि मनरेगा गरीबों और ग्रामीणों के लिए जीवनरेखा है और इसे कमजोर करने का कोई भी प्रयास स्वीकार्य नहीं होगा। पार्टी ने स्पष्ट किया कि वह इस कानून के खिलाफ देशभर में आंदोलन जारी रखेगी।
#CongressProtest #MNREGA #VBGRAMGAct #DelhiProtest #GandhiPunyatithi

Khushi Kumari
Author: Khushi Kumari

Leave a Comment

शहर चुनें