सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो से विवाद, गोरक्षा दल नेता सचिन राघव गिरफ्तार

सोशल मीडिया पर गोरक्षा दल के पदाधिकारी सचिन राघव का एक वीडियो वायरल होने के बाद विवाद खड़ा हो गया है। वीडियो में उन्होंने नेताजी सुभाष चंद्र बोस के अंदाज में नारा लगाते हुए धर्म विशेष को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की।

मुस्लिम समाज के खिलाफ की गई इस अमर्यादित टिप्पणी का संज्ञान लेते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की। आरोपी सचिन राघव को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हुई इस पोस्ट की जांच के बाद सिविल लाइंस थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई। उन्होंने कहा कि किसी भी धर्म विशेष के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी बर्दाश्त नहीं की जाएगी और कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।#SocialMedia #ViralVideo #SachinRaghav #GorakshaDal #PoliceAction #ReligiousHarmony

Khushi Kumari
Author: Khushi Kumari

Leave a Comment

शहर चुनें