इंटरनेट मीडिया पर बाबा बुल्लेशाह मजार से जुड़े दो वीडियो ने एक बार फिर विवाद को हवा दे दी है। इनमें से एक वीडियो देवभूमि काली सेना के प्रदेश महामंत्री अजय कप्तान का है, जबकि दूसरा प्रदेश अध्यक्ष भूपेश जोशी का बताया जा रहा है।
प्रसारित वीडियो में अजय कप्तान दावा करते नजर आ रहे हैं कि पिछले सप्ताह बालाहिसार में बाबा बुल्लेशाह की मजार को ध्वस्त करने की जिम्मेदारी हिंदू रक्षा दल के प्रदेश अध्यक्ष ललित शर्मा ने ली है। उन्होंने यह भी कहा कि कुछ लोग मजार के पुनर्निर्माण के लिए चंदा एकत्रित कर रहे हैं, लेकिन प्रशासन से अपील है कि इसे दोबारा न बनाया जाए। अजय कप्तान ने चेतावनी दी कि यदि ऐसा हुआ तो हिंदू संगठन इसे फिर से ध्वस्त कर देंगे।
वहीं, भूपेश जोशी ने अपने वीडियो में कहा कि यदि मजार का पुनर्निर्माण होता है तो वहां हनुमान जी का मंदिर भी बनाया जाएगा।
इस पूरे विवाद पर बाबा बुल्लेशाह मंदिर समिति के अध्यक्ष रजत अग्रवाल ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि वे अजय कप्तान और भूपेश जोशी दोनों को नहीं जानते हैं और समिति का इनसे कोई संबंध नहीं है।
#BabaBullehShah #ViralVideo #ReligiousDispute #TempleCommittee #SocialMediaControversy