दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत में कोहरे और ठंड के बीच अब मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। आज से बारिश की शुरुआत होने जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार, लगातार दो पश्चिमी विक्षोभ के असर से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में 31 जनवरी से 3 फरवरी तक मध्यम से तेज बारिश और बर्फबारी की संभावना है।
मैदानी इलाकों में हल्की बारिश
उत्तर-पश्चिम भारत और मध्य भारत के आस-पास के मैदानी इलाकों में इस दौरान हल्की से मध्यम बारिश अलग-अलग जगहों पर हो सकती है। इससे ठंड का असर कुछ और बढ़ सकता है।
तीसरा पश्चिमी विक्षोभ
मौसम विभाग ने बताया कि इसके बाद तीसरा पश्चिमी विक्षोभ 5 से 7 फरवरी के बीच सक्रिय होगा, जिसके चलते उत्तर-पश्चिमी भारत में फिर से बारिश देखने को मिल सकती है।
असर
बारिश और बर्फबारी से जहां पहाड़ी क्षेत्रों में ठंड और बढ़ेगी, वहीं मैदानी इलाकों में कोहरे की स्थिति में भी बदलाव आ सकता है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि यह क्रम फरवरी के पहले सप्ताह तक जारी रहेगा।
#DelhiRain #WesternDisturbance #NorthIndiaWeather #Snowfall #IMDUpdate