धर्मशाला अंडरपास पर अवैध दुकानों के खिलाफ नगर निगम की कार्रवाई, छह वाहन जब्त

धर्मशाला अंडरपास के पास फुटपाथ पर अवैध रूप से मुर्गा और मछली की दुकानें लगाने वाले व्यवसायियों के खिलाफ नगर निगम ने सख्त कार्रवाई की है। इन दुकानों से क्षेत्र में गंदगी फैलने और नगर निगम के नाम पर अवैध वसूली की शिकायतें लगातार मिल रही थीं। स्थानीय निवासियों की शिकायत पर नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल के निर्देश पर यह अभियान चलाया गया।

जानकारी के अनुसार धर्मशाला ओवरब्रिज पार करने के बाद रेलवे की भूमि पर बने फुटपाथ पर कुछ लोग दुकानदारों से नगर निगम के नाम पर अवैध वसूली करते थे। वहीं मुर्गा-मछली विक्रेताओं द्वारा फैलायी जा रही गंदगी से राहगीरों को काफी परेशानी हो रही थी। शिकायत मिलने के बाद सहायक नगर आयुक्त सुरेंद्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में प्रवर्तन दल और नगर निगम की टीम मौके पर पहुंची और कार्रवाई को अंजाम दिया।

नगर निगम अधिकारियों का कहना है कि सार्वजनिक स्थलों पर अवैध दुकानें लगाने वालों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा। इस कार्रवाई से स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली है और उम्मीद जताई है कि क्षेत्र में स्वच्छता और व्यवस्था बनी रहेगी।#Dharmshala #MunicipalAction #IllegalShops #CleanCity #PublicComplaint

Khushi Kumari
Author: Khushi Kumari

Leave a Comment

शहर चुनें