जलेसर रोड पर बनेगा नया स्मार्ट रोड, महाराणा प्रताप चौराहा होगा जंक्शन के रूप में विकसित

आगरा नगर निगम ने शहर को स्मार्ट सिटी योजना के तहत विकसित करने की दिशा में एक और कदम बढ़ाया है। जलेसर रोड पर ककरऊ कोठी से लेकर शनिदेव मंदिर तक नया स्मार्ट रोड बनाने की तैयारी पूरी हो चुकी है। इसके साथ ही राजा का ताल स्थित महाराणा प्रताप चौराहा को जंक्शन के रूप में विकसित किया जाएगा, जिससे वाहन चालकों और राहगीरों को आवागमन में बड़ी सुविधा मिलेगी।

नगर निगम ने इन कार्यों सहित कुल चार परियोजनाओं की 27.80 करोड़ रुपये की डीपीआर तैयार कराई है। इन योजनाओं को मंडलायुक्त आगरा और जिलाधिकारी से मंजूरी मिल चुकी है। अधिकारियों का कहना है कि इन परियोजनाओं के पूरा होने से शहर की यातायात व्यवस्था और भी सुगम होगी।

स्मार्ट सिटी योजना के तहत आगरा में पहले भी कई महत्वपूर्ण कार्य किए जा चुके हैं। सुभाष तिराहा से रेलवे स्टेशन तक पहला स्मार्ट रोड बनकर तैयार हो चुका है। वहीं नालबंद चौराहा से रसूलपुर थाने तक दूसरा स्मार्ट रोड बनाने का कार्य तेजी से चल रहा है। इसके अलावा दो सर्विस रोड के चौड़ीकरण का काम भी प्रारंभ हो चुका है।

नगर निगम का लक्ष्य है कि इन परियोजनाओं के माध्यम से शहर की सड़कें न केवल आधुनिक स्वरूप लें बल्कि यातायात व्यवस्था भी बेहतर हो। महाराणा प्रताप चौराहा को जंक्शन के रूप में विकसित करने से यहां जाम की समस्या कम होगी और लोगों को सुगम आवागमन का अनुभव मिलेगा।#AgraSmartCity #SmartRoad #MaharanaPratapChauraha #UrbanDevelopment #AgraNews

Khushi Kumari
Author: Khushi Kumari

Leave a Comment

शहर चुनें