जवाहर नगर में मकान में अचानक लगी आग, युवाओं ने बचाई महिला की जान

जवाहर नगर की गली नंबर 11 में दिन के समय एक मकान में अचानक आग लग गई। घटना के समय मकान मालकिन उर्मिला राठी छत पर मौजूद थीं। घर से धुआं उठता देख पड़ोसियों ने तुरंत मदद की। आस-पड़ोस के युवक पड़ोसी की छत से सीढ़ी लगाकर पहुंचे और 68 वर्षीय उर्मिला को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

युवाओं ने साहस दिखाते हुए मकान में प्रवेश किया, शीशे तोड़े और पानी छिड़ककर आग पर काबू पाया। इस आग से मकान की पूरी रसोई जलकर नष्ट हो गई। सूचना मिलने पर अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची, लेकिन बड़ी गाड़ी होने के कारण दूरी से आने में समय लगा। इससे पहले ही स्थानीय युवाओं ने आग बुझा दी थी।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और एसडीआरएफ की टीम भी मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। स्थानीय लोगों ने युवाओं की तत्परता और साहस की सराहना की, जिनकी वजह से एक बड़ी दुर्घटना टल गई।
#JawaharNagar #FireAccident #LocalHeroes #AgraNews #SDRF

Khushi Kumari
Author: Khushi Kumari

Leave a Comment

शहर चुनें