बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) की इंटरमीडिएट परीक्षा की शुरुआत सोमवार, 2 फरवरी से हो गई है। यह परीक्षा 13 फरवरी तक आयोजित की जाएगी। परीक्षा के पहले ही दिन पटना सहित राज्य के कई जिलों के परीक्षा केंद्रों पर कड़ी जांच और सख्त प्रवेश नियमों के कारण अनेक परीक्षार्थियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
कई परीक्षा केंद्रों पर देर से पहुंचने और प्रवेश प्रक्रिया में लगने वाले अतिरिक्त समय के चलते दर्जनों परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल नहीं हो सके। सुरक्षा जांच के कारण गेट पर लंबी कतारें लग गईं, जिससे समय पर प्रवेश नहीं हो पाया।
इसी बीच पटना के शास्त्रीनगर स्थित परीक्षा केंद्र पर उस समय विवाद की स्थिति उत्पन्न हो गई, जब कुछ मुस्लिम छात्राओं से हिजाब उतारकर ही परीक्षा हॉल में प्रवेश देने की बात कही गई। छात्राओं ने इस पर आपत्ति जताई, लेकिन केंद्र प्रशासन ने सुरक्षा जांच और परीक्षा नियमों का हवाला देते हुए इसे अनिवार्य बताया।
केंद्र प्रशासन का कहना है कि परीक्षा की शुचिता बनाए रखने के लिए सभी परीक्षार्थियों पर एक समान नियम लागू किए जा रहे हैं। वहीं, इस घटना के बाद परीक्षा केंद्र पर कुछ देर के लिए तनाव का माहौल भी देखा गया।
बिहार बोर्ड की इंटरमीडिएट परीक्षा को लेकर प्रशासन की ओर से पहले ही सख्त दिशा-निर्देश जारी किए गए थे, ताकि कदाचार पर पूरी तरह रोक लगाई जा सके।
BiharBoardExam
IntermediateExam
BSEB
PatnaNews
ExamUpdate
BiharNews
BoardExam2026