परबत्ता में पकड़ौआ विवाह का मामला, वर-वधु पक्ष आमने-सामने

काफी समय बाद एक बार फिर पकड़ौआ विवाह का मामला सामने आने से इलाके में चर्चा तेज हो गई है। यह मामला परबत्ता थाना क्षेत्र से जुड़ा बताया जा रहा है, जहां 29 जनवरी को हुई कथित घटना को लेकर एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि, वायरल वीडियो की पुष्टि दैनिक जागरण नहीं करता है।

इस प्रकरण में अब वर और वधु पक्ष आमने-सामने आ गए हैं और दोनों ओर से एक-दूसरे पर गंभीर आरोप-प्रत्यारोप लगाए जा रहे हैं। वधु पक्ष का दावा है कि युवक और युवती के बीच पहले से बातचीत होती थी और दोनों की रजामंदी से ही यह विवाह संपन्न हुआ है। उनका कहना है कि इसमें किसी प्रकार का दबाव या जबरदस्ती नहीं की गई।

वहीं दूसरी ओर युवक ने परबत्ता थाना में आवेदन देकर जबरन विवाह कराए जाने का आरोप लगाया है। युवक का कहना है कि उसे दबाव में आकर शादी करने के लिए मजबूर किया गया और इस दौरान उसके साथ मारपीट भी की गई। युवक ने पूरे मामले में पुलिस से उचित कार्रवाई की मांग की है।

फिलहाल पुलिस दोनों पक्षों के आरोपों की जांच कर रही है और वायरल वीडियो सहित उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर मामले की सत्यता जानने का प्रयास किया जा रहा है।#Parbatta
#PakdaauaVivah
#BiharNews
#LocalNews
#ViralVideo
#CrimeNews
#PoliceInvestigation

Khushi Kumari
Author: Khushi Kumari

Leave a Comment

शहर चुनें