गोरखपुर यांत्रिक कारखाना में बायोटॉयलेट बैक्टीरिया परीक्षण लैब शुरू

गोरखपुर स्थित यांत्रिक कारखाना में मंगलवार को बायोटॉयलेट बैक्टीरिया परीक्षण प्रयोगशाला का शुभारंभ किया गया। मुख्य कारखाना प्रबंधक सुनील कुमार शर्मा की उपस्थिति में वरिष्ठ कर्मचारी, केमिकल एवं मेटालॉर्जिकल अधीक्षक एके जायसवाल ने फीता काटकर प्रयोगशाला का औपचारिक उद्घाटन किया।

प्रयोगशाला के शुरू होने से अब बायोटॉयलेट में उपयोग होने वाले बैक्टीरिया की जांच गोरखपुर में ही की जा सकेगी। इससे यह स्पष्ट रूप से पता चल सकेगा कि बायोटॉयलेट में बैक्टीरिया पर्याप्त मात्रा में मौजूद हैं या नहीं, और यदि हैं तो वे प्रभावी रूप से कार्य कर रहे हैं या नहीं।

प्रयोगशाला से मिलने वाली रिपोर्ट के आधार पर बायोटॉयलेट में आवश्यकतानुसार बैक्टीरिया डाले जा सकेंगे। इससे न केवल निगरानी व्यवस्था मजबूत होगी, बल्कि समय पर तकनीकी सुधार भी संभव हो सकेगा।

रेलवे अधिकारियों के अनुसार, बायोटॉयलेट बैक्टीरिया की नियमित जांच और सही प्रबंधन से ट्रेनों और रेलवे पटरियों पर गंदगी तथा दुर्गंध की समस्या को काफी हद तक रोका जा सकेगा। यह पहल स्वच्छता सुधार के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण की दिशा में भी एक अहम कदम मानी जा रही है।#GorakhpurNews #Biotoilet #RailwayCleanliness #Laboratory #IndianRailways #SwachhRail

Khushi Kumari
Author: Khushi Kumari

Leave a Comment

शहर चुनें