मैट्रिक परीक्षार्थियों से भरी बस ने बाइक सवार को रौंदा, एक की मौत, 5 छात्र घायल

बरही थाना क्षेत्र अंतर्गत पंचमाधव स्थित जीटी रोड पर शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। मैट्रिक परीक्षा देने जा रहे विद्यार्थियों से भरी एक मिनी बस ने सड़क पर जा रहे बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा भिड़ी।

इस भीषण हादसे में बाइक सवार ग्रामीण की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि मिनी बस में सवार पांच परीक्षार्थी घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

मृतक की पहचान बरकट्ठा थाना क्षेत्र के चेचकपी गांव निवासी 55 वर्षीय जयप्रकाश मेहता (पिता—ननक मेहता) के रूप में की गई है। जानकारी के अनुसार, जयप्रकाश मेहता शनिवार को बाइक से अपने गांव चेचकपी से नए घर रोमी जा रहे थे। इसी दौरान पंचमाधव के पास तेज रफ्तार मिनी बस ने उन्हें चपेट में ले लिया।

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। वहीं, मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।
#BarhiAccident
#GTroadAccident
#RoadAccidentNews
#MatricExam
#BusAccident
#JharkhandNews
#HindiNews
#BreakingNews

Khushi Kumari
Author: Khushi Kumari

Leave a Comment

शहर चुनें