FTA के विरोध में बीकेई का ऐलान, 17 फरवरी को सिरसा में ट्रंप, मोदी और सीएम सैनी का पुतला दहन

फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (FTA) के विरोध में भारतीय किसान एकता (बीकेई) ने 17 फरवरी को बड़ा प्रदर्शन करने का ऐलान किया है। संगठन के अनुसार, सोमवार दोपहर 1 बजे सिरसा स्थित उपायुक्त कार्यालय के बाहर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला फूंका जाएगा। इसके साथ ही हरियाणा सरकार द्वारा बुढ़ापा पेंशन में कटौती के फैसले के खिलाफ मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का भी पुतला दहन किया जाएगा।

बीकेई के प्रदेशाध्यक्ष लखविंदर सिंह औलख ने आरोप लगाया कि केंद्र की भाजपा सरकार ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दबाव में आकर ट्रेड डील पर सहमति जताई है, जिससे देश के किसानों, पशुपालकों, मछली पालकों और कृषि से जुड़े सहायक व्यवसायों को भारी नुकसान होगा। उन्होंने कहा कि जिन कारपोरेट कंपनियों को पहले तीन कृषि कानूनों के माध्यम से भारतीय मंडियों पर कब्जा दिलाने की कोशिश की गई थी, अब इस व्यापार समझौते से उनके लिए रास्ते और आसान हो जाएंगे।

लखविंदर सिंह औलख ने यह भी आरोप लगाया कि भारत और संयुक्त राज्य अमेरिका के बीच यह व्यापार समझौता पूरी तरह गोपनीय तरीके से बातचीत कर किया गया है। सरकार ने अब तक इसकी शर्तों को सार्वजनिक नहीं किया है और केवल अस्पष्ट बयान जारी किए जा रहे हैं। उन्होंने मांग की कि सरकार इस समझौते की सभी शर्तें सार्वजनिक करे और किसानों के हितों की रक्षा सुनिश्चित करे।#FTAProtest #FarmerProtest #BKESirsa #HaryanaNews #TradeDeal #FarmersIssue #NaibSinghSaini #DonaldTrump #NarendraModi #KisanAndolan

Khushi Kumari
Author: Khushi Kumari

Leave a Comment

शहर चुनें