घर पर बनाएं हेल्दी वेजिटेबल मोमोज: आसान और स्वादिष्ट रेसिपी

शाम के समय बाजारों में मोमोज के स्टॉल्स पर उमड़ती भीड़ इस लोकप्रिय स्ट्रीट फूड की बढ़ती मांग को दर्शाती है। हालांकि, बाहर के खाने की स्वच्छता को लेकर यदि आप सजग हैं, तो घर पर बने वेजिटेबल मोमोज एक बेहतर और सुरक्षित विकल्प हो सकते हैं। सही सामग्री और विधि के साथ आप रेस्टोरेंट जैसे स्वादिष्ट मोमोज घर पर आसानी से तैयार कर सकते हैं।

नीचे दी गई रेसिपी के अनुसार आप मुलायम और स्वाद से भरपूर वेज मोमोज बना सकते हैं।सामग्री

बाहरी परत (डो) के लिए:

  • मैदा – 2 कप
  • नमक – स्वादानुसार
  • तेल – 1 छोटा चम्मच
  • हल्का गुनगुना पानी – आटा गूंथने के लिए

स्टफिंग के लिए:

  • पत्तागोभी – 1 कप (बारीक कद्दूकस की हुई)
  • गाजर – ½ कप (कद्दूकस की हुई)
  • शिमला मिर्च – ¼ कप (बारीक कटी हुई)
  • प्याज – 1 मध्यम (बारीक कटा हुआ)
  • अदरक-लहसुन पेस्ट – 1 बड़ा चम्मच
  • हरी मिर्च – 2-3 (बारीक कटी हुई)
  • काली मिर्च पाउडर – ½ छोटा चम्मच
  • सोया सॉस – 1 छोटा चम्मच
  • नमक – स्वादानुसार
  • हरा धनिया – बारीक कटा हुआ

बनाने की विधि

1. डो तैयार करें

सबसे पहले एक बड़े बर्तन में मैदा और नमक मिलाएं। इसमें तेल डालकर अच्छी तरह मिक्स करें। अब धीरे-धीरे गुनगुना पानी डालते हुए मुलायम आटा गूंथ लें। ध्यान रखें कि आटा न ज्यादा सख्त हो और न ही बहुत ढीला।
आटे को गीले कपड़े से ढककर लगभग 20–25 मिनट के लिए ढककर रख दें, ताकि वह सेट हो जाए।


2. स्टफिंग तैयार करें

एक कढ़ाई में हल्का सा तेल गर्म करें। उसमें अदरक-लहसुन पेस्ट और हरी मिर्च डालकर हल्का भून लें।
अब इसमें प्याज डालें और पारदर्शी होने तक पकाएं।
इसके बाद पत्तागोभी, गाजर और शिमला मिर्च डालें। तेज आंच पर 2–3 मिनट तक चलाते हुए पकाएं, ताकि सब्जियां हल्की क्रंची रहें।

अब इसमें नमक, काली मिर्च पाउडर और सोया सॉस डालकर अच्छी तरह मिलाएं।
अंत में हरा धनिया डालें और गैस बंद कर दें। स्टफिंग को पूरी तरह ठंडा होने दें।


3. मोमोज का आकार दें

तैयार आटे की छोटी-छोटी लोइयां बना लें।
हर लोई को पतला बेलकर छोटी पूड़ी जैसा आकार दें। ध्यान रखें कि किनारे पतले हों और बीच का हिस्सा थोड़ा मोटा रहे।

अब इसमें 1 से 2 चम्मच स्टफिंग रखें।
किनारों को मोड़ते हुए प्लीट्स बनाएं और ऊपर से बंद कर दें। आप चाहें तो हाफ मून या पोटली शेप भी दे सकते हैं।


4. स्टीम करें

एक स्टीमर या इडली कुकर में पानी गर्म करें।
स्टीमर की ट्रे में हल्का तेल लगाएं और तैयार मोमोज को थोड़ी दूरी पर रखें।
मध्यम आंच पर 10–12 मिनट तक स्टीम करें।

जब मोमोज की बाहरी परत हल्की चमकदार और पारदर्शी सी दिखने लगे, तो समझ लें कि वे तैयार हैं।


परोसने का तरीका

गरमा-गरम वेजिटेबल मोमोज को लाल तीखी चटनी या हरी धनिया-पुदीना चटनी के साथ परोसें।
यदि चाहें तो सूप के साथ भी सर्व कर सकते हैं।
#VegetableMomos #VegMomos #MomosRecipe #HealthyFood #HomemadeRecipe #StreetFood #CookingTips #FoodNews

Khushi Kumari
Author: Khushi Kumari

Leave a Comment

शहर चुनें