आरएसएस शताब्दी सम्मेलन में साध्वी प्राची का जिहाद और वामपंथ पर कड़ा संदेश

मल्लीताल। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के शताब्दी वर्ष के अवसर पर आयोजित विराट हिंदू सम्मेलन में मुख्य वक्ता साध्वी प्राची ने अपने संबोधन में जिहादियों और वामपंथी ताकतों को कटघरे में खड़ा किया।

साध्वी प्राची ने कहा कि संघ अब युवा हो चुका है और घर-घर पहुँच चुका है। उनका कहना था कि अगर संघ न होता तो देश की सुरक्षा पर प्रश्न उठता, अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण अधूरा रहता और कश्मीर से अनुच्छेद-370 का खात्मा संभव नहीं होता। उन्होंने यह भी कहा कि मुस्लिम महिलाओं को तीन तलाक से मुक्ति संघ के प्रयासों से मिली।

सम्मेलन में उन्होंने हिंदुओं से एकजुटता और जातिमुक्त समाज बनाने का आह्वान किया। साध्वी प्राची ने अपने संबोधन में धर्म को केवल सनातन परंपरा बताया, जो विश्व को मार्गदर्शन देता है।

उन्होंने कश्मीर का उदाहरण देते हुए कहा कि वहां मस्जिदों से एलान किया गया कि हिंदुओं को घर खाली करना होगा। सात लाख हिंदू परिवारों को विस्थापित किया गया। साध्वी प्राची ने कहा कि अब देश का नेतृत्व मजबूत है और देश में अवैध रूप से रह रहे दस करोड़ लोगों को कान पकड़कर बाहर निकाला जाएगा।

सम्मेलन की अध्यक्षता डीएसबी के प्रो. ललित तिवारी ने की। कार्यक्रम में भारी संख्या में श्रद्धालु और संघ के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।#RSSCentenary #SadhviPrachi #HinduConference #AyodhyaRamMandir #Article370 #HinduUnity #IndiaSecurity

Khushi Kumari
Author: Khushi Kumari

Leave a Comment

शहर चुनें