दिल्ली में लाल किला और मंदिरों के आसपास हाई अलर्ट, लश्कर-ए-तैयबा की धमाके की साजिश का इनपुट

नई दिल्ली। राजधानी में सुरक्षा एजेंसियों ने आतंकी हमले का अलर्ट जारी किया है। खुफिया इनपुट में बताया गया है कि लश्कर-ए-तैयबा लाल किला के सामने धमाके की योजना बना रहा है।

इसके बाद दिल्ली पुलिस हरकत में आ गई है और लाल किला समेत शहर के प्रमुख धार्मिक स्थलों के आसपास सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। सुरक्षा बलों ने चांदनी चौक और आसपास के मंदिरों में भी सतर्कता बढ़ा दी है।

जानकारी के अनुसार, आतंकियों ने राजधानी के धार्मिक स्थलों और भीड़-भाड़ वाले इलाकों को निशाना बनाने की योजना बनाई है। राजधानी में अलर्ट के मद्देनज़र अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं और पुलिस फ्लैग मार्च कर रही है।

याद रहे कि पिछले साल 10 नवंबर 2025 को लाल किला के पास एक आतंकी ब्लास्ट हुआ था। उस हमले में 10 से अधिक लोग मारे गए और 25 से ज्यादा लोग घायल हुए थे।

अधिकारियों ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे सतर्क रहें और संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तुरंत पुलिस को दें।#DelhiAlert #LalKila #LeTThreat #TerrorAlert #DelhiSecurity #ChandniChowk #ReligiousSitesAlert #SafetyFirst

Khushi Kumari
Author: Khushi Kumari

Leave a Comment

शहर चुनें