शाहजहांपुर के तिलहर थाना क्षेत्र की 21 वर्षीय हिंदू युवती की इंटरनेट मीडिया पर फिरोजाबाद निवासी सलमान से दोस्ती हो गई थी। बताया जा रहा है कि सलमान के बहकावे में आकर युवती घर छोड़कर उसके पास पहुंची। मंगलवार सुबह ट्रांस यमुना थाना क्षेत्र में बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने युवती को पकड़ लिया।
मौके पर सलमान के दो रिश्तेदार युवती को ऑटो में ले जाने का दबाव बना रहे थे। इस पर वहां मौजूद लोगों को शक हुआ और उन्होंने वीडियो बनाकर बजरंग दल को सूचना दी। भीड़ जुटते ही रिश्तेदार युवक वहां से भाग निकले। बाद में बजरंग दल पदाधिकारी युवती और सलमान को थाने लेकर पहुंचे।#Firozabad #Shahjahanpur #BajrangDal #UttarPradeshNews #BreakingNews