सीएम योगी ने जापान में भारतीय बच्चों से की मुलाकात

योगी आदित्यनाथ का गुरुवार को जापान दौरे का दूसरा दिन रहा। यामानाशी प्रांत जाते समय, उन्होंने वहां रहने वाले भारतीय मूल के लोगों और बच्चों से मुलाकात की और उनके साथ बातचीत की।

बच्चों ने मुख्यमंत्री के पैर छूकर सम्मान व्यक्त किया और श्लोक पढ़े। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने बच्चों को चॉकलेट भी गिफ्ट की।

इसके बाद सीएम योगी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि यामानाशी की तरह ही उत्तर प्रदेश पर भी प्रकृति की विशेष कृपा है। उन्होंने कहा कि राज्य के विकास और हर क्षेत्र में तरक्की के लिए इसी तरह सहयोग और उत्साह की जरूरत है।

इस दौरान भारतीय समुदाय और बच्चों के साथ उनके संवाद को स्थानीय मीडिया और सोशल मीडिया पर भी सराहा गया।

Khushi Kumari
Author: Khushi Kumari

Leave a Comment

शहर चुनें