डुमरी विधायक जयराम महतो ने गुरुवार को झारखंड विधानसभा के बजट सत्र में ओबीसी छात्रों को छात्रवृत्ति राशि अब तक नहीं मिलने का गंभीर मामला उठाया। उन्होंने कहा कि छात्रवृत्ति में हो रही देरी से हजारों विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है और आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों पर अतिरिक्त बोझ पड़ रहा है।
विधायक ने सरकार से स्पष्ट जवाब मांगा कि छात्रों को उनकी छात्रवृत्ति की राशि कब तक मिलेगी। उन्होंने कहा कि यह केवल वित्तीय विषय नहीं बल्कि छात्रों के भविष्य से जुड़ा मामला है।
जवाब में कल्याण मंत्री चमरा लिंडा ने बताया कि केंद्र सरकार से केंद्रांश की राशि प्राप्त नहीं होने के कारण राज्यांश की राशि भी जारी नहीं की जा सकी है। उन्होंने कहा कि वित्त विभाग के एक संकल्प के अनुसार जब तक केंद्रांश की राशि प्राप्त नहीं होती, तब तक राज्यांश की निकासी संभव नहीं है।
मंत्री ने स्वीकार किया कि इसी प्रक्रिया संबंधी बाध्यता के कारण छात्रवृत्ति भुगतान में देरी हुई है।#Jharkhand #OBCScholarship #ScholarshipDelay #JeyramMahto #ChhamraLinda #StudentAid #EducationNews #BudgetSession