अक्षरा सिंह और अक्षय कुमार की वायरल मुलाकात, सोशल मीडिया में तहलका

भोजपुरी सिनेमा की सुपरस्टार और सिंगर अक्षरा सिंह एक बार फिर से सुर्खियों में हैं। इस बार चर्चा का कारण बॉलीवुड के ‘खिलाड़ी’ अक्षय कुमार के साथ उनकी हालिया वायरल तस्वीर है।

अक्षरा सिंह ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर यह फोटो साझा करते हुए कैप्शन लिखा, “व्हेन खिलाड़ी मीट्स मृगनैनी… और कहानी अभी बाकी है, सरप्राइज लोडिंग अक्षय कुमार सर।”

पोस्ट के सामने आते ही सोशल मीडिया पर अटकलों का दौर शुरू हो गया। फैंस यह जानने के लिए उत्सुक हैं कि यह मुलाकात किसी आगामी फिल्म, म्यूजिक वीडियो या बड़े ब्रांड कोलैब का संकेत है।

सोशल मीडिया पर दोनों के साथ फोटो के वायरल होने के बाद फैंस कमेंट और शेयर करते हुए अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। अब सबकी नजरें अक्षरा और अक्षय के अगले कदम पर टिकी हैं।#AksharaSingh #AkshayKumar #BollywoodMeetsBhojpuri #ViralPhoto #CelebrityCollab

Khushi Kumari
Author: Khushi Kumari

Leave a Comment

शहर चुनें