PV Sindhu Dubai Airport Crisis: ईरान-इजरायल तनाव के बीच फंसीं सिंधु

मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव का असर अब अंतरराष्ट्रीय खेल जगत तक भी पहुंच गया है। भारत की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी और दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधु दुबई एयरपोर्ट पर फंस गई हैं। यह स्थिति ईरान और इजरायल के बीच जारी तनाव के कारण बनी है।

हालांकि, सिंधु ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व में ट्विटर) के जरिए प्रशंसकों को भरोसा दिलाया है कि वह और उनकी टीम पूरी तरह सुरक्षित हैं।

सिंधु ने अपने पोस्ट में मौजूदा हालात पर चिंता जाहिर करते हुए लिखा कि घटनाक्रम को समझ पाना बेहद मुश्किल हो रहा है। उन्होंने बताया कि आसमान में हो रहे इंटरसेप्शन की आवाजें सुनना और हालात को तेजी से बिगड़ते देखना काफी भयावह अनुभव है।

उन्होंने आगे कहा कि सोशल मीडिया पर कई परेशान करने वाले वीडियो सामने आ रहे हैं, जो मौजूदा स्थिति की गंभीरता को दर्शाते हैं। सिंधु के मुताबिक, दुबई हमेशा एक सुरक्षित शहर के रूप में जाना जाता रहा है, जिससे उनका विशेष जुड़ाव भी रहा है। ऐसे में वहां इस तरह के हालात देखना उनके लिए और भी ज्यादा चिंताजनक है।

गौरतलब है कि मिडिल ईस्ट में बढ़ते सैन्य तनाव के चलते कई अंतरराष्ट्रीय उड़ानें प्रभावित हुई हैं, जिससे हजारों यात्री अलग-अलग एयरपोर्ट्स पर फंस गए हैं। इसका असर खेल जगत, व्यापार और आम यात्रियों पर साफ तौर पर देखा जा रहा है।#PVSindhu #DubaiAirport #MiddleEastCrisis #IranIsraelConflict #BreakingNews #IndianSports

Khushi Kumari
Author: Khushi Kumari

Leave a Comment

शहर चुनें