मुख्य सचिव आनंद वर्धन मंगलवार को दो दिवसीय दौरे पर नैनीताल पहुंच गए हैं।
उन्होंने अधिकारियों के साथ श्री कैंची धाम मंदिर में बाबा नीम करोरी के दर्शन करने के उपरांत क्षेत्र में किए जा रहे हैं।
पर्यटन विकास एवं सौंदर्यीकरण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने महत्वपूर्ण भवाली रातिघाट बाईपास सड़क का भी निरीक्षण किया।
उन्होंने कहा कि भवाली रातिघाट बाईपास का निर्माण यात्रा सीजन से पूर्व, पूर्ण कर लिया जाए जब तक स्थाई मोटर पुल का निर्माण नहीं हो जाता तब तक यात्रा सीजन में वैलिब्रिज से यातायात सुचारू कराया जाए।
उन्होंने कैंची धाम मंदिर परिसर में पर्यटकों हेतु बनाई जा रही बहुमंजिला कार पार्किंग के निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
उन्होंने कहा तेजी से कार्य करते हुए यात्रा सीजन से पूर्व पार्किंग का निर्माण कार्य पूर्ण कर लिया जाए।
मुख्य सचिव माल रोड के ट्रीटमेंट कार्य का निरीक्षण करने के बाद हाईकोर्ट में आयोजित बैठक में भाग लेंगे।
इस दौरान कमिश्नर दीपक रावत, जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल, एसएसपी मंजूनाथ टीसी सहित अन्य अधिकारी थे।





