महेंद्रगढ़ में विकास के नाम पर लूट: करोड़ों खर्च के बाद भी घटिया सड़क-नाली, जलभराव का खतरा

 महेंद्रगढ़ शहर में इन दिनों करोड़ों रुपये की लागत से विभिन्न विकास कार्य कराए जा रहे हैं। नगर पालिका प्रशासन इन परियोजनाओं को शहर के विकास की दिशा में बड़ा कदम बता रहा है, लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही बयां कर रही है।

कई स्थानों पर निर्माण कार्यों की गुणवत्ता और तकनीकी खामियों ने प्रशासन के दावों की पोल खोल दी है। यह मामला भाई रामसिंह की कोठी से सराय मार्ग की ओर जाने वाली सड़क और नालियों के निर्माण का है, जहां भारी लापरवाही सामने आई है।कई स्थानों पर निर्माण कार्यों की गुणवत्ता और तकनीकी खामियों ने प्रशासन के दावों की पोल खोल दी है। यह मामला भाई रामसिंह की कोठी से सराय मार्ग की ओर जाने वाली सड़क और नालियों के निर्माण का है, जहां भारी लापरवाही सामने आई है।मोहल्ले की निवासी सुनीता ने बताया कि उनके घर में जल्द ही शादी का कार्यक्रम है, लेकिन गली में निर्माण सामग्री और अधूरा काम उनकी परेशानी बढ़ा रहा है। उन्होंने चिंता जताई कि नालियों का पानी और बारिश का पानी सीधे उनके घर में घुस सकता है। जब स्थानीय लोगों ने मजदूरों से नियमानुसार काम करने की बात कही, तो विवाद की स्थिति बन गई और मजदूर झगड़े पर उतारू हो गए।यह पहली बार नहीं है जब शहर में विकास कार्यों को लेकर इस तरह की शिकायतें सामने आई हैं। इससे पहले भी सिनेमा रोड, एसडीएम आवास मार्ग और देवीलाल पार्क से सतनाली रोड तक बने मार्गों में घटिया निर्माण के आरोप लग चुके हैं। जागरूक नागरिकों का कहना है कि प्रशासक के कार्यकाल में इन परियोजनाओं पर करोड़ों रुपये खर्च किए गए, लेकिन गुणवत्ता बेहद खराब रही।

शहरवासियों का आरोप है कि कई बार इन निर्माण कार्यों के सैंपल जांच के लिए लिए गए, लेकिन कार्रवाई के नाम पर केवल औपचारिकताएं पूरी की गईं। करीब पांच साल बीत जाने के बाद भी किसी ठोस कार्रवाई का अभाव रहा है, जिससे लोगों का प्रशासन पर विश्वास कम होता जा रहा है।

Khushi Kumari
Author: Khushi Kumari

Leave a Comment

शहर चुनें