बल्लभगढ़ मंडी में सरसों की आवक शुरू, फसल बेचने के लिए किसान हुए मजबूर; ऐसा क्यों?

सरकार ने सरसों की सरकारी खरीद शुरू करने के लिए भले ही 28 मार्च से कहा है, लेकिन मंडी में आवक शुरू हो गई है। किसान सरकारी समर्थन मूल्य से 200 से 400 रुपये प्रति क्विंटल तक कम पर बेचने को मजबूर हैं। नमी ज्यादा होने के नाम पर सस्ता खरीदा जा रहा है।

जिले में 1100 एकड़ भूमि पर सरसों की बोआई की गई और 697 किसानों ने मेरी फसल-मेरा ब्यौरा पोर्टल पर पंजीकरण कराया है। जिले की छह मंडियों में से बल्लभगढ़ और तिगांव मंडी का सरसों की सरकारी खरीद करने के लिए चयन किया गया है। अभी तक इन मंडियों में यह तय नहीं किया गया है कि कौन सी एजेंसी सरसों की सरकारी खरीद करेगी।सरसों का समर्थन मूल्य निर्धारित

सरकार ने सरसों का समर्थन मूल्य 6200 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया है। पिछले वर्ष सरसों का समर्थन मूल्य 5950 रुपये प्रति क्विंटल था। इस बार 250 रुपये प्रति क्विंटल बढ़ा दिए हैं। सरसों की कटाई चल रही है और अब किसान मंडी में सरसों लेकर आने शुरू हो गए हैं। सरकार ने सरसों की सरकारी खरीद 28 मार्च से शुरू करने के लिए कहा है। इसका किसानों को नुकसान उठाना पड़ रहा है।

Khushi Kumari
Author: Khushi Kumari

Leave a Comment

शहर चुनें