नीतीश के दिल्ली शिफ्ट संकेत के बीच हलचल, कई IAS अधिकारियों को Central Deputation पर भेजने की तैयारी, देखें लिस्ट!

बिहार की राजनीति में तेज हो रही हलचल का असर अब प्रशासनिक महकमे में भी साफ नजर आने लगा है। Nitish Kumar के राज्यसभा जाने की खबरों के बीच अफसरशाही में बड़े बदलाव के संकेत मिल रहे हैं।

केंद्रीय प्रतिनियुक्ति की तैयारी तेज

सूत्रों के मुताबिक, राज्य के कई वरिष्ठ आईएएस और आईएफएस अधिकारियों को जल्द ही सेंट्रल डेपुटेशन पर भेजने की तैयारी चल रही है। इसके लिए राज्य सरकार स्तर पर सहमति भी बन चुकी है।

इन बड़े नामों की चर्चा तेज

चर्चा में जिन अधिकारियों के नाम प्रमुख रूप से सामने आ रहे हैं, उनमें आईएएस अनुपम कुमार, बी. राजेंद्र, आईएफएस गोपाल सिंह और सीनियर आईएएस प्रतिमा एस. वर्मा शामिल हैं। ये सभी अपने-अपने विभागों में अहम जिम्मेदारियां संभाल रहे हैं।मुख्यमंत्री कार्यालय से जुड़े अधिकारी भी शामिल

इस सूची में मुख्यमंत्री कार्यालय से जुड़े अधिकारी भी शामिल हैं। अनुपम कुमार जहां मुख्यमंत्री के सचिव हैं, वहीं गोपाल सिंह ओएसडी के रूप में काम कर रहे हैं। ऐसे में इनका डेपुटेशन सियासी नजरिए से भी अहम माना जा रहा है।केंद्र की मंजूरी का इंतजार

हालांकि, अभी तक इस पूरे मामले में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। प्रशासनिक सूत्रों का कहना है कि अब सिर्फ केंद्र सरकार की मंजूरी का इंतजार है। हरी झंडी मिलते ही प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी।

बिहार में हो सकते हैं बड़े बदलाव

अगर ये अधिकारी दिल्ली जाते हैं, तो बिहार में प्रशासनिक स्तर पर बड़े फेरबदल देखने को मिल सकते हैं। कई अहम पद खाली होंगे, जिन पर नए अधिकारियों की तैनाती करनी होगी।

सियासी बदलाव से जुड़कर देखी जा रही कवायद

इस पूरे घटनाक्रम को सियासी बदलाव से जोड़कर भी देखा जा रहा है। माना जा रहा है कि नेतृत्व परिवर्तन की अटकलों के बीच प्रशासनिक टीम को भी नए सिरे से सेट करने की तैयारी हो रही है।

Khushi Kumari
Author: Khushi Kumari

Leave a Comment

शहर चुनें