समाचार एजेंसी रॉयटर्स की एक रिपोर्ट के अनुसार, सऊदी अरब की दिग्गज तेल कंपनी ‘अरामको’ की लाल सागर के बंदरगाह यानबू में स्थित ‘SAMREF’ रिफाइनरी पर गुरुवार को हवाई हमला हुआ है।
यह हमला कतर और UAE में ऊर्जा सुविधाओं पर हुए इसी तरह के हमलों के ठीक बाद हुआ है। माना जा रहा है की ये हमला ईरानी ऊर्जा ठिकानों पर US-इजरायल के हमलों का जवाब है।
रिपोर्ट में एक उद्योग सूत्र के हवाले से बताया गया है कि इस हमले से इस महत्वपूर्ण ऊर्जा सुविधा को बहुत कम नुकसान पहुंचा है।
ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स ने सऊदी अरब, UAE और कतर में कई तेल रिफाइनरी को खाली करने की चेतावनी जारी की थी, जिसमें ‘SAMREF’ भी शामिल था।
यह समाचार प्रारम्भिक सूचना और उपलब्ध आधिकारिक/ रिपोर्ट्स के आधार पर प्रकाशित किया गया है। मामले से जुड़ी जानकारियां लगातार सामने आ रही हैं। जैसे-जैसे अधिकृत पुष्टि और विस्तृत विवरण प्राप्त होंगे, खबर को अपडेट किया जाता रहेगा। पाठकों से अनुरोध है कि ताजा जानकारी के लिए हमारे साथ बने रहें।