Honda मोटरसाइकिल कर रही बड़ी तैयारी, नए वाहनों के लॉन्‍च से पहले कर रही यह काम

 भारत में हर महीने लाखों की संख्‍या में दो पहिया वाहनों की बिक्री की जाती है। इनमें बड़ी संख्‍या में होंडा मोटरसाइकिल और स्‍कूटर इंडिया की ओर से भी स्‍कूटर और मोटरसाइकिल की बिक्री की जाती है। निर्माता ने नए वाहनों के लॉन्‍च से पहले अपनी क्षमता को बढ़ाने का फैसला लिया है। जिस कारण राजस्‍थान के प्‍लांट में नई लाइन को शुरू कर दिया है। अब निर्माता की क्षमता में कितनी बढ़ोतरी होगी। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।

होंडा ने शुरू की नई लाइन

होंडा मोटरसाइकिल और स्‍कूटर इंडिया की ओर से राजस्‍थान के टपूकड़ा प्‍लांट में नई लाइन को शुरू कर दिया गया है। यहां से उत्‍पादन को भी शुरू किया गया है।जिससे निर्माता की क्षमता बढ़ जाएगी।कितनी बढ़ेगी क्षमता

निर्माता की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक टपूकडा में नई प्रोडक्शन लाइन को 2028 में शुरू करने की योजना है, जिसकी क्षमता 6,70,000 यूनिट होगी। इस विस्तार के साथ, दूसरे प्‍लांट की कु्ल क्षमता बढकर 20.1 लाख यूनिट प्रति वर्ष तक हो जाएगी। इससे करीब दो हजार से ज्‍यादा लोगों को रोजगार भी मिलेगा।किन वाहनों का होगा उत्‍पादन

निर्माता की ओर से विस्‍तार के बाद मौजूदा वाहनों में Activa, Shine का भी उत्‍पादन किया जाएगा। साथ ही नए लॉन्‍च होने वाले वाहनों का उत्‍पादन भी किया जा सकता है।

अधिकारियों ने कही यह बात

होंडा मोटरसाइकिल और स्‍कूटर इंडिया के अध्‍यक्ष और सीईओ त्‍सुत्‍सुमु ओटानी ने कहा कि टपूकडा में हमारे प्रोडक्शन इको सिस्टम को मजबूत करना हमारी सप्‍लाइ चेन में अधिक मजबूती, लचीलापन और भविष्य की तैयारी करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। यह विस्तार हमें बाजार की माांग के प्रति अधिक प्रभावी ढंग से प्रतिक्रिया देने में मदद करेगा।

राजस्‍थान के सीएम ने कही यह बात

राजस्‍थान के सीएम भजन लाल शर्मा ने कहा कि राजस्‍थान मैन्‍युफैक्‍चरिंग के लिए एक पसंदीदा गंतव्‍य के रूप में अपनी स्थिति को लगातार मजबूत कर रहा है। होंडा के टपूकड़ा प्‍लांट में क्षमता विस्‍तार इसी दिशा में महत्‍वपूर्ण कदम है।

Khushi Kumari
Author: Khushi Kumari

Leave a Comment

शहर चुनें