ओडिशा के राउरकेला में साइबर ठगी का आरोपी गिरफ्तार, VSSUT कर्मचारी के खाते से निकाले 92 हजार

 स्थानीय बुर्ला स्थित वीर सुरेंद्र साय यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी (विसुट) में कार्यरत महिला कर्मचारी प्रज्ञा परमिता नंद से साइबर ठगी करने वाले आरोपित अमित साहू को, बुर्ला पुलिस ने शुक्रवार के दिन गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। आरोपित अमित को राउरकेला के प्लांट साइट थाना अंतर्गत मांगुनी बस्ती का बताया गया है।

इस बारे में जानकारी देते हुए बुर्ला पुलिस की ओर से बताया गया है कि मूलत: देवगढ़ जिला के रंगियागुड़ा की रहने और वर्तमान बुर्ला स्थित यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी में कार्यरत प्रज्ञा परमिता नंद ने 21 अक्टूबर 2025 को साइबर ठगी का रिपोर्ट दर्ज कराया था।रिपोर्ट में बताया गया था कि प्रज्ञा ने ऑनलाइन से कोई सामान मंगवाया था, लेकिन सामान पसंद नहीं आने पर ऑर्डर कैंसिल कर दिया था। इसके बाद किसी अजय शर्मा नामक व्यक्ति ने खुद को संबद्ध कंपनी का कर्मचारी बताकर प्रज्ञा को कॉल किया और विधिवत ऑर्डर कैंसिल करने के लिए भेजे गए लिंक खोलने को कहा।
बैंक अकाउंट हैक कर निकाले पैसे

प्रज्ञा ने भेजे गए लिंक पर क्लिक किया तब एपीके फाइल एक्टिव हो गया। इसके बाद प्रज्ञा के भारतीय स्टेट बैंक अकाउंट को हैक कर चार बार में 92 हजार 299 रूपए निकाल लिया गया। इसका पता चलने के बाद साइबर ठगी का शिकार हुई प्रज्ञा ने बुर्ला थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया था।

इसके बाद बुर्ला पुलिस ने जांच पड़ताल शुरु की तब पता चला कि इस साइबर ठगी में सुंदरगढ़ जिला राउरकेला के प्लांट साइट थाना मंगुनी बस्ती का अमित साहू शामिल है। तब उसे गिरफ्तार कर उसके पास से 12,500 रुपये नकद, एक मोबाइल फोन, एक पैन कार्ड, एक आधार कार्ड, बैंक का चेक बुक जब्त किया गया।

Khushi Kumari
Author: Khushi Kumari

Leave a Comment

शहर चुनें