खारा ग्राम पंचायत में युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग की ओर से अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस ग्रामीण स्टेडियम का निर्माण होगा। पांच एकड़ से अधिक जमीन पर नौ करोड़ 32 लाख 22 हजार रुपये की लागत से बनने वाले स्टेडियम के लिए शासन द्वारा पहली किश्त के रूप में चार करोड़ 66 लाख 11 हजार रुपए की धनराशि अवमुक्त की जा चुकी है।
ग्रामीण क्षेत्र में खेल प्रतिभाओं को बढ़ाने के लिए पिछले वर्ष युवा कल्याण विभाग के द्वारा स्टेडियम निर्माण का प्रस्ताव शासन को भेजा गया था। प्रदेश सरकार के द्वारा स्टेडियम निर्माण को मंजूरी मिलने के बाद उत्तर प्रदेश आवास एवं विकास परिषद को कार्यदाई संस्था नामित किया गया था। लेकिन, बजट न मिलने से स्टेडियम निर्माण होने का इंतजार था। पहली किश्त के तौर पर धनराशि अवमुक्त होने के बाद जल्द ही स्टेडियम का निर्माण कराया जाएगा।मौजूदा सरकार गांवों में छिपी खेल प्रतिभाओं को बड़े मंच पर लाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है, जिसके लिए हर वर्ष युवा कल्याण विभाग के द्वारा महिला व पुरुष वर्ग में खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन भी कराया जाता है। विजेता खिलाड़ियों को गांव से ब्लाक से जिला एवं मंडल के बाद प्रदेश स्तर तक खेलने का मौका मिलता है।खिलाड़ियों को पर्याप्त सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से सिंहपुर में स्टेडियम को मंजूरी मिली है। स्टेडियम बनने से ग्रामीण प्रतिभाओं को खेल में बढ़ावा मिलेगा और छिपी प्रतिभाओं में निखार आएगा। ग्रामीण क्षेत्रों में बड़ी संख्या में प्रतिभावान खिलाड़ी हैं। लेकिन, स्टेडियम और संसाधनों के अभाव में उन्हें सही मुकाम नहीं मिल पाता है।
अपनी पहचान बनाने में खिलाड़ियों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इन्हीं सब दिक्कतों को दूर करने के लिए जिला युवा कल्याण एवं प्राविद विभाग ने पहल की है। स्टेडियम में कोच की निगरानी में खिलाड़ियों की प्रतिभाओं को और बेहतर प्रदर्शन के काबिल तैयार किया जाएगा। जिसके लिए कवायद शुरू कर दी गई है।
अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस होगा स्टेडियम
खारा गांव में बनने वाला स्टेडियम कई अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस होगा। स्टेडियम में ओपन जिम, आडिटोरियम, महिला और पुरुष खिलाड़ियों के लिए अलग अलग चेंज रुम, गार्ड रूम बनाया जाएगा। उसके अलावा स्टेडियम में खेल प्रशिक्षक की तैनाती की जाएगी। स्टेडियम रात दिन रखवाली के लिए आधा दर्जन पीआरडी जवानों की तैनाती भी की जाएगी।
जिला का दूसरा होगा ग्रामीण मिनी स्टेडियम