इश्क के चक्कर में गई जान, भोजपुर में युवक को मारी गोली; पड़ोसी ने दिया वारदात को अंजाम 

भोजपुर जिले के गीधा थाना क्षेत्र के ज्ञानपुर गांव में शनिवार की दोपहर एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। गोली मृतक के सिर और दाएं आंख के भाग में लगी। पुलिस इस मामले मामले एक महिला से पूछताछ कर रही है। रवि कुमार ट्रैक्टर चलाकर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। अवैध संबंध के शक में उपजे विवाद में हत्या किए जाने की बात सामने आ रही है।

27 वर्षीय रवि कुमार की हुई पहचान

मृतक की पहचान 27 वर्षीय रवि कुमार के रूप में हुई है। वह ज्ञानपुर गांव निवासी हरेराम राय का पुत्र बताया गया है।

परिजनों के अनुसार रवि सामान्य जीवन जी रहा था।अचानक हुई इस घटना से परिवार सदमे में है।

घर में कोहराम मच गया है। परिजनों का रो-रो

 पूछताछ के दौरान महिला ने बताया कि उसका पति उसके साथ मारपीट करता था। मृतक तीन भाइयों और एक बहन में तीसरे नंबर पर था। उसकी हत्या से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।कर बुरा हाल है।

आरोपित फरार

मृतक के बड़े भाई रामाकांत ने बताया कि दोपहर के समय रवि घर के बाहर बैठा हुआ था। इसी दौरान पड़ोसी सरोज कुमार अपने कुछ साथियों के साथ वहां पहुंचा और ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी।

इसी क्रम में एक गोली रवि की आंख के पास  में जा लगी। घटना के बाद सभी आरोपित फरार हो गए। 

सरोज अपनी पत्नी के चरित्र को लेकर अक्सर विवाद करता था। गांव में अन्य युवकों से भी उसका झगड़ा होता रहता था। रवि पर झूठा आरोप लगाकर वह पहले भी उसे जान से मारने की धमकी दे चुका था।

अस्पताल ले जाने के दौरान हुई मौत

जानकारी के अनुसार, गोली लगने के बाद रवि को तुरंत अस्पताल ले जाया गया। उसे सदर अस्पताल, आरा लाया जा रहा था।

लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। डॉक्टरों तक पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो गई।

इससे परिवार और ग्रामीणों में आक्रोश है। लोग घटना की निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं।

पुलिस ने शुरू की छानबीन

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है।

पुलिस ने बताया कि प्रारंभिक जांच में अवैध संबंध का मामला सामने आ रहा है। बताया जा रहा है कि एक शादीशुदा महिला से रवि का संपर्क था, जिसका आरोपित सरोज विरोध करता था।

आरोपितों की तलाश में छापेमारी

पुलिस ने आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है। संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही मामले का खुलासा होगा।

कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए इलाके में नजर रखी जा रही है। ग्रामीणों से भी सहयोग की अपील की गई है।पुलिस का दावा है कि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।

Khushi Kumari
Author: Khushi Kumari

Leave a Comment

शहर चुनें