आसनसोल मंडल में डी-स्ट्रेसिंग ब्लॉक: 22 मार्च को कई ट्रेनें रद, कुछ प्रभावित

आसनसोल मंडल के विभिन्न खंडों में 22 मार्च को डी-स्ट्रेसिंग ब्लाक के कारण ट्रेनों के संचालन में बदलाव किया गया है। इससे रेल गाड़ियों का परिचालन प्रभाीवित होगा। कुछ ट्रेनों को रद किया गया है, वहीं कुछ के समय में बदलाव किया गया है। 

22 मार्च को 73482 जसीडीह –दुमका डेमू पैसेंजर, 73483 दुमका –जसीडीह डेमू पैसेंजर, 63513 बर्द्धमान- आसनसोल मेमू पैसेंजर, 63549 बर्द्धमान–आसनसोल मेमू पैसेंजर, 63550 अंडाल–बर्द्धमान मेमू पैसेंजर, 63552 आसनसोल – अंडाल मेमू पैसेंजर, 63511 बर्द्धमान – आसनसोल मेमू पैसेंजर, 63517 बर्द्धमान – आसनसोल मेमू पैसेंजर, 63512 आसनसोल – बर्द्धमान मेमू पैसेंजर, 63514 आसनसोल–बर्द्धमान मेमू पैसेंजर, 63516 आसनसोल–बर्द्धमान मेमू पैसेंजर, 63561 आसनसोल – जसीडीह मेमू पैसेंजर, 63565 जसीडीह – झाझा मेमू पैसेंजर, 63566 झाझा–जसीडीह मेमू पैसेंजर, 63545 अंडाल–जसीडीह मेमू पैसेंजर, 63546 जसीडीह–अंडाल मेमू पैसेंजर, 63298 झाझा – देवघर मेमू पैसेंजर, 63509 बर्द्धमान–झाझा मेमू पैसेंजर, 63510 झाझा–बर्द्धमान मेमू पैसेंजर, 63547 जसीडीह–बांका मेमू पैसेंजर व 63548 बांका –जसीडीह मेमू पैसेंजर रद रहेगी।जबकि 22 मार्च को 63209 देवघर–पटना मेमू को झाझा से आंशिक रूप से प्रारंभ किया जाएगा (देवघर और झाझा के बीच सेवा रद रहेगी)। वहीं 17321 वास्को दा गामा–जसीडीह साप्ताहिक एक्सप्रेस को मधुपुर में आंशिक रूप से समाप्त किया जाएगा (मधुपुर और जसीडीह के बीच सेवा रद्द रहेगी)। इसके अतिरिक्त, 13331 धनबाद –पटना एक्सप्रेस को 22 मार्च को 80 मिनट विलंब से चलाया जाएगा।

Khushi Kumari
Author: Khushi Kumari

Leave a Comment

शहर चुनें