प्रयागराज विकास प्राधिकरण 30 व्यावसायिक और 120 आवासीय भूखंडों की बिक्री करेगा, मई में शुरू होगी प्रक्रिया

संगम नगरी में अपना घर और अपने प्लाट का सपना संजोए लोगों के लिए खुशखबरी है। प्रयागराज विकास प्राधिकरण (पीडीए) की अपनी सात आवासीय योजनाओं में 150 भूखंडों की बिक्री करने की तैयारी है। बिक्री प्रक्रिया मई से शुरू हो जाएगी।

इन स्थानों पर 150 भूखंडों की बिक्री होगी 

पीडीए की ओर से 30 व्यावसायिक और 120 आवासीय भूखंडों की बिक्री के लिए विज्ञापन मई के पहले सप्ताह में निकालने की तैयारी की जा रही है। नीमसरांय, गंगा दर्शन, कालिंदीपुरम, शातिपुरम सहित सात आवासीय योजना में भूखंडों को बेचा जाएगा।65-180 वर्ग मीटर का होगा आवासीय भूखंड

इन भूखंडों की बिक्री नीलामी के माध्यम से करने की तैयारी शुरू हो गई है। सूत्रों की मानें तो नीलामी में शामिल होने के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया अप्रैल के अंतिम सप्ताह से शुरू हो जाएगी। 30 से 40 वर्ग के दायरे के व्यावसायिक और 65 से 180 वर्ग मीटर के दायरे के आवासीय भूखंडों का दायरा रहेगा।क्या बोले पीडीए के सचिव?

इस संबंध में प्रयागराज विकास प्राधिकरण के सचिव अजीत सिंह का कहना है कि आवासीय और व्यावसायिक भूखंडों की बिक्री की प्रक्रिया जल्द शुरू की जाएगी। भूखंडों को बिक्री के लिए चिह्नित करने की प्रक्रिया चल रही है।

Khushi Kumari
Author: Khushi Kumari

Leave a Comment

शहर चुनें