पिछले नौ वर्षों में प्रदेश ने आर्थिक-व्यापारिक मोर्चे पर लंबी छलांग लगाई है। प्रदेश में निवेश का माहौल बना है और कई करोड़ के निवेश के प्रस्ताव हैं।
भाजपा सरकार में प्रदेश विकास और सुशासन का माडल बना है। यह बात प्रदेश के जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने रविवार को दीवौलिया रिसोर्ट में भारतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल और एग्रो इनपुट डीलर्स एसोसिएशन द्वारा आयोजित व्यापारी सम्मान समारोह में कही।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा आत्मनिर्भर भारत के लिए लोकल फार वोकल का मंत्र दिया गया है। सिंगल विंडो सिस्टम लागू होने से उद्यमियों-व्यापारियों को मदद मिली है। उत्तर प्रदेश निवेश का केंद्र बना है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश सरकार के कार्यकाल के दौरान आज किसी माफिया की हैसियत नहीं है कि वह किसी पर दबाव बना सके। नौ वर्ष पूर्व प्रदेश में निराशा का माहौल था, लेकिन आज बेटियों को सुरक्षित माहौल मिला है।बेटियों को सुरक्षित माहौल मिला- स्वतंत्र देव सिंह
महिलाओं को सम्मान मिला है। किसान आत्मनिर्भर बने हैं। महिलाएं खुशहाल हुई हैं। विभिन्न कारिडोर बनने से व्यापारियों को भी लाभ हुआ है। महिलाएं आज इतना सुरक्षित महसूस कर रही हैं कि यहां से कोई भी महिला अकेले रात में अयोध्या जाकर सुबह तक वापस आ सकती है।उपस्थित लोगों से उन्होंने कहा कि मोदी-योगी का साथ कभी नहीं छोड़ना है। जातिवाद, क्षेत्रवाद, परिवारवाद से ऊपर उठना है। राज्यमंत्री नटवर गोयल ने भी प्रदेश सरकार के कार्यकाल में कानून व्यवस्था बेहतर होने और व्यापारियों समेत अन्य वर्गों के लिए सुरक्षित माहौल बनने की बात कही।व्यापारियों को किया सम्मानित
जल शक्ति मंत्री ने छोटे स्तर से बड़े स्तर पर पहुंचने वाले व्यापारियों अरुण तिवारी, उमेश दीवौलिया, घनश्याम जैसवानी, गोविंद गुप्ता, जलील मंसूरी, प्रदीप गुप्ता, दीपक गुप्ता, दिनेश गुप्ता, बृजकिशोर समेत अन्य व्यापारियों को सम्मानित किया।
माधौगढ़ विधायक मूलचंद्र निरजन, कालपी विधायक विनोद चतुर्वेदी, जिला पंचायत अध्यक्ष घनश्याम अनुरागी, भाजपा जिलाध्यक्ष उर्विजा दीक्षित, एमएलसी प्रतिनिधि आरपी निरंजन समेत अन्य अतिथि मौजूद रहे। भारतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के प्रदेश अध्यक्ष ज्ञानेश मिश्रा, एग्रो इनपुट डीलर्स एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष अतुल त्रिपाठी ने संबोधित करते हुए व्यापार में आ रही परेशानियों से अवगत कराया।
इस मौके पर जिलाध्यक्ष प्रभात तिवारी, तरुण तिवारी, मनीष शर्मा, मीनू मिश्रा, रजनी खरे समेत कई व्यापारी मौजूद रहे।






