‘फेल हो गई तो शादी नहीं होगी’, छात्रा ने कॉपी में लिखी मनुहार; यूपी बोर्ड मूल्यांकन में अजब-गजब गुहार

यूपी बोर्ड के हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के परीक्षार्थियों की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन रविवार को भी माध्यमिक शिक्षा परिषद के आदेश के अनुसार कराया गया। जिन परीक्षार्थियों के पेपर खराब हो गए थे, वे पास होने के लिए तरह-तरह की बातें लिख कर शिक्षकों से मनुहार कर रहे हैं।

चार कॉलेजों में चल रहा है यूपी बोर्ड की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन

हाईस्कूल के गणित की उत्तर पुस्तिका जांच रहे एक परीक्षक को एक ऐसी उत्तर पुस्तिका मिली जिस पर छात्रा ने लिखा था- गुरुजी पास कर देना। फेल हो गई तो उसकी शादी नहीं हो पाएगी। सभी जांच केंद्रों पर पुलिस फोर्स की तैनाती रही। तलाशी और आईडी देखने के बाद निरीक्षकों को विद्यालयों में प्रवेश दिया गया।छात्र-छात्राएं पास होने के उत्तर से पुस्तिकाओं में तरह-तरह की बातें लिख रहे

स्टेटिक मजिस्ट्रेटों की देखरेख में उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य बीडीएम बालिका इंटर कॉलेज शिकोहाबाद, छोटे लाल इंटर कॉलेज नगला विष्णु, पाली इंटर कॉलेज शिकोहाबाद और पीडी जैन इंटर कॉलेज में कराया जा रहा है। पाली इंटर कॉलेज और पीडी जैन इंटर कॉलेज केंद्र पर हाईस्कूल और अन्य दो केंद्रों पर इंटर की उत्तर पुस्तिकाएं चेक की जा रही हैं।हर दिन मिल रही हैं पास कराने की गुहार लगाने वाली पुस्तिकाएं

कुछ परीक्षकों ने बताया कि हर दिन कई ऐसी उत्तर पुस्तिकाएं मिल जाती हैं जिन पर परीक्षार्थी पास करने की गुहार लगाते हैं। रविवार को हाईस्कूल की 25058 और इंटरमीडिएट की 30247 पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया गया। 796 परीक्षक अनुपस्थित रहे।

Khushi Kumari
Author: Khushi Kumari

Leave a Comment

शहर चुनें