बेंगलुरु में Lamborghini से जानलेवा स्टंट, पुलिस ने डॉन के बेटे को भेजा नोटिस; कार जब्त

 कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु की सड़कों पर लैंबॉर्गिनी कार से खतरनाक स्टंट करने का मामला सामने आया है। यह घटना सर्विलांस कैमरों में कैद गई। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने एक्शन लेते हुए पूर्व अंडरवर्ल्ड डॉन मुथप्पा राय के बेटे रिकी राय को तलब किया। साथ ही इस घटना में शामिल लग्जरी कार को भी जब्त कर लिया।

क्या है पूरा मामल?

दरअसल, यह पूरा मामला बेंगलुरु की व्यस्त सड़कों में से एक एमजी रोड स्थित अनिल कुंबले सर्कल के पास की है। जहां शनिवार तड़के 2 बजे से 3 बजे के बीच लैम्बोर्गिनी कार सवारों ने सड़क पर लापरवाही से वाहन चलाकर अन्य चालकों की जान जोखिम में डाली। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में दो लोग दिखाई दे रहे हैं।

ट्रैफिक पुलिस ने की कार्रवाई

वीडियो वायरल होने के बाद कुब्बन पार्क ट्रैफिक पुलिस ने मामले को संज्ञान में लिया और इस घटना की जांच शुरू कर दी।  शनिवार देर शाम तक पुलिस की एक टीम ने सदाशिवनगर के सैंकी टैंक के पास आरएमवी एक्सटेंशन स्थित रिकी राय के आवास पर वाहन का पता लगाया और उसे जब्त कर लिया।इलाके से मिले सीसीटीवी फुटेज से पता चलता है कि स्टंट के दौरान कार में दो लोग मौजूद थे। हालांकि, अधिकारियों ने अभी तक यह पता नहीं लगाया है कि उस समय गाड़ी कौन चला रहा था।

रिकी राय को मिला दो नोटिस

जांच में सामने आया है कि यह लैम्बोर्गिनी कार मूल रूप से दिल्ली स्थित एक व्यक्ति के नाम पर पंजीकृत थी और रिकी राय को बेची गई थी। पुलिस ने रिकी राय से पूछताछ के लिए दो नोटिस जारी किए हैं। एक शनिवार देर रात और दूसरा रविवार को- जिनमें उन्हें जांच अधिकारी के समक्ष पेश होने के लिए कहा गया है। रिकी राय ने अभी तक कोई जवाब नहीं दिया है।

Khushi Kumari
Author: Khushi Kumari

Leave a Comment

शहर चुनें