10 सर्कुलर रोड आवास छोड़ेंगे या नहीं? मोहलत आज खत्‍म, सबकी नजर लालू परिवार पर

पूर्व सीएम राबड़ी देवी को 10 सर्कुलर रोड आवास खाली करने के लिए 15 जून तक का समय दिया गया था।  

सोमवार को उस मोहलत का अंतिम दिन है। ऐसे में सबकी नजर इस बात पर टिकी है कि क्‍या, आज लालू परिवार उस आवास को खाली करेगा। 

लालू प्रसाद की बड़ी बेटी मीसा भारती ने पिछले दिनों कहा था कि तय समय सीमा से पहले आवास खाली कर दिया जाएगा। 

आवंटित है 39 हार्ड‍िंंग रोड आवास  

राबड़ी देवी को विधान परिषद की नेता विरोधी दल के नाते 39 हार्डिंग रोड आवास आवंटित किया गया है। इस बीच लालू परिवार की सुरक्षा के मुद्दे पर सियासत खूब तेज हो गई।  

राबड़ी देवी, लालू प्रसाद एवं तेजस्‍वी यादव ने सुरक्षा कटौती का विरोध करते हुए अपनी सुरक्षा वापस कर दी थी। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने उनकी सुरक्षा की जिम्‍मेदारी संभाल ली थी। 

शिफ्ट में कार्यकर्ता उनके आवास के बाहर डटे रहे। इस बीच राबड़ी देवी ने बीते शनिवार को कौट‍िल्‍य नगर स्‍थ‍ित बंगले का निरीक्षण किया था। बताया जाता है कि वह बंगला बनकर तैयार है। 

दो दशकों से इस आवास में रह रहा लालू परिवार 

बता दें कि इस आवास में राबड़ी देवी करीब दो दशक से रह रही हैं। नोटिस के बाद पटना पुलिस की अधिकारी ने भी पहुंचकर आवास खाली करने का अनुरोध किया था।   

उस दौरान राबड़ी देवी ने सम्राट सरकार को चुनौती देते हुए कहा था कि वे आवास खाली नहीं करेंगी। उन्‍होंने सीएम सम्राट चौधरी को एक तरह से चुनौती दी थी। कहा था क‍ि फोर्स भेजकर बंगला खाली करवा लें।   

Leave a Comment

शहर चुनें