अधिक मास का अंतिम सोमवार: उत्तर भारत के प्रसिद्ध तीर्थ स्थल लोधेश्वर धाम महादेवा में भक्तों ने किया जलाभिषेक

 उत्तर भारत के प्रसिद्ध तीर्थ स्थल लोधेश्वर धाम महादेवा में अधिक मास के अंतिम सोमवार को श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। मंदिर के प्रवेश द्वार पर कतारबद्ध शिव भक्त हाथों में लोटा पकड़े हर हर बम बम भोले के उद्घोष की ध्वनि महादेवा परिसर में गूंजायमान है।

मंदिर में प्रवेश कर गर्भ गृह में शिव भक्त लोटे में गंगाजल से भगवान भोलेनाथ की शिवलिंग का जलाभिषेक करते बेलपत्र, पुष्प, भांग, धतूरा, अक्षत, दूध, दही, शहद, द्रव्य, मिष्ठान से पूजन अर्चन दर्शन करके ॐ नमः शिवाय मंत्र का उच्चारण कर घंटा घड़ियाल शंख बजा कर अपनी आराध्य देव लोधेश्वर महादेव को मना कर मन वांछित कामना करते। सुदूर अंचल से से ही शिव भक्तों का जमावड़ा लोधेश्वर महादेव परिसर में लगा है निरंतर श्रद्धालु जलाभिषेक कर रहे हैं।

Leave a Comment

शहर चुनें