गंगोत्री धाम में महराजगंज के श्रद्धालु का निधन, धार्मिक यात्रा बनी अंतिम यात्रा

इस हृदयविदारक घटना के बाद पत्नी बेसुध हो गई। उसे कुछ सूझ नहीं रहा था। साथ गए रिश्तेदारों ने किसी तरह से उन्हें संभाला। इसके बाद घर पर बेटे अभिषेक को फोन कर घटना की सूचना दी गई। आधी रात में अचानक पिता की मृत्यु की खबर सुनते ही अभिषेक को मानो काठ मार गया। कुछ ही देर में उसकी चीख सुनकर पड़ोसी भी एकत्रित हो गए।धार्मिक यात्रा पर गए महराजगंज के एक बुजुर्ग श्रद्धालु की गंगोत्री धाम में रात्रि विश्राम के दौरान मृत्यु हो गई। बुधवार की शाम एम्बुलेंस से शव गांव पहुंचा तो स्वजन में कोहराम मच गया। सिंदुरिया थाना के मुजहना बुजुर्ग निवासी 64 वर्षीय ब्रह्मानंद पांडेय अपनी पत्नी गुंजा देवी सहित अन्य रिश्तेदार के साथ 12 जून को चारधाम यात्रा के लिए घर से निकले थे।

स्वजन के अनुसार 14 जून को उन्होंने उत्तराखंड राज्य के उत्तरकाशी जिले के गंगोत्री धाम में दर्शन-पूजन किया था। दर्शन के बाद दोनों रात्रि विश्राम के लिए कैंप में रुके थे। इसी दौरान रात में अचानक ब्रह्मानंद पांडेय की तबीयत बिगड़ गई और उनकी मृत्यु हो गई।इसके बाद सुबह किसी तरह से गंगोत्री में संपर्क साधकर एंबुलेंस की व्यवस्था की गई। घटना से दोनों बेटियों का भी रो-रोकर बुरा हाल है। बेटा अभिषेक ने बताया कि पिता का शव एम्बुलेंस के जरिये गांव लाया गया है। इसके बाद दाह संस्कार कर दिया गया।

Leave a Comment

शहर चुनें