अंग्रेजों की साजिश, जहर का खौफ, फिर छूटा वतन… इतिहास समेटे राजा रवि वर्मा की ये पेंटिंग आज होगी नीलाम

 मशहूर चित्रकार राजा रवि वर्मा द्वारा बनाई गई करीब 150 साल पुरानी एक ऐतिहासिक पेंटिंग आज मुंबई के ‘अस्तागुरु ऑक्शन हाउस’ में नीलाम होने जा रही है। इस पेंटिंग की शुरुआती कीमत ही 20 करोड़ रुपये रखी गई है। इस पेंटिंग का नाम ‘लिटिल प्रिंस ऑफ करेज’ है। यह तस्वीर तमिलनाडु की पुरानी रियासत पुदुक्कोट्टई के राजा मार्तंड भैरव तोंडैमान की है, जब वह महज 10 साल के थे।

हाल ही में राजा रवि वर्मा की एक और पेंटिंग ‘यशोदा और कृष्णा’ 167 करोड़ रुपये से अधिक में बिकी थी, इसलिए इस नीलामी पर भी दुनिया भर के कला प्रेमियों की नजरें टिकी हैं।

समझिए कौन थे राजा मार्तंड? 

बता दें कि यह पेंटिंग सिर्फ एक राजा की नहीं है, बल्कि इसके पीछे एक ऐसी प्रेम कहानी है जिसने इतिहास बदल दिया। राजा मार्तंड का जन्म 1875 में हुआ था। वह अपने समय से बहुत आगे की सोच रखते थे। उन्होंने अपने राज्य में बिजली लाली, सड़कें सुधरवाईं, अस्पताल खुलवाए और लाइब्रेरी बनवाई।ऑस्ट्रेलिया की ‘मौली’ से प्यार की अनोखी कहानी

साल 1915 में, जब राजा 40 साल की उम्र थे तब वे ऑस्ट्रेलिया गए। वहां उन्हें मेलबर्न की एक खूबसूरत समाजसेविका मौली फिंक से प्यार हो गया और दोनों ने शादी कर ली। जब राजा अपनी विदेशी पत्नी को लेकर भारत लौटे, तो पुदुक्कोट्टई की जनता ने तो उनका स्वागत किया, लेकिन ब्रिटिश सरकार (अंग्रेजों) ने इस शादी को मानने से इनकार कर दिया।साल 1915 में, जब राजा 40 साल की उम्र थे तब वे ऑस्ट्रेलिया गए। वहां उन्हें मेलबर्न की एक खूबसूरत समाजसेविका मौली फिंक से प्यार हो गया और दोनों ने शादी कर ली। जब राजा अपनी विदेशी पत्नी को लेकर भारत लौटे, तो पुदुक्कोट्टई की जनता ने तो उनका स्वागत किया, लेकिन ब्रिटिश सरकार (अंग्रेजों) ने इस शादी को मानने से इनकार कर दिया।

Leave a Comment

शहर चुनें