झारखंड शराब घोटाला: ईडी ने पूर्व वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव और बेटे रोहित उरांव को भेजा समन

झारखंड में कथित शराब घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले की जांच कर रहे प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने राज्य के पूर्व वित्त मंत्री और वर्तमान लोहरदगा विधायक रामेश्वर उरांव तथा उनके पुत्र रोहित उरांव को समन जारी किया है।

सूत्रों के अनुसार, ईडी ने दोनों को पूछताछ के लिए अलग-अलग दिनों में तलब किया है। रामेश्वर उरांव से सोमवार को जबकि रोहित उरांव से मंगलवार को पूछताछ किए जाने की संभावना है।

जांच एजेंसी को पहले की छापेमारी और जब्त दस्तावेजों की जांच के दौरान ऐसे इनपुट मिले हैं, जिनमें रोहित उरांव के शराब कारोबार में बड़े स्तर पर निवेश किए जाने की जानकारी सामने आई है। इसी आधार पर ईडी अब इस निवेश के स्रोत, वित्तीय लेनदेन और कारोबारी गतिविधियों की पड़ताल कर रही है।

इसके अलावा, एजेंसी इस मामले में पहले गिरफ्तार किए जा चुके कथित शराब कारोबारी और शराब माफिया योगेंद्र तिवारी के साथ संभावित संबंधों और कारोबारी संपर्कों की भी जांच कर रही है। पूछताछ के दौरान ईडी इन सभी पहलुओं पर पिता-पुत्र से विस्तृत जानकारी जुटाने का प्रयास करेगी।

झारखंड शराब घोटाले की जांच के दौरान ईडी लगातार वित्तीय लेनदेन, निवेश और कथित अवैध कारोबारी नेटवर्क से जुड़े विभिन्न पहलुओं की पड़ताल कर रही है। ऐसे में रामेश्वर उरांव और रोहित उरांव से होने वाली पूछताछ को जांच के लिहाज से अहम माना जा रहा है।#JharkhandLiquorScam #ED #RameshwarOraon #RohitOraon #MoneyLaundering #JharkhandNews #LiquorScam #EnforcementDirectorate #YogendraTiwari #PoliticalNews

Leave a Comment

शहर चुनें