बाबरी मस्जिद के नाम पर धरना प्रदर्शन क्यों? अब यह गुजरी हुई बात है: मौलाना शहाबुद्दीन रजवी

आल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना मुफ्ती शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने छह दिसंबर के मुद्दे पर अपना बयान जारी किया है। मीडिया को जारी वीडियो बयान में उन्होंने कहा है कि साल भर में एक बार छह दिसंबर आता है, जब यह दिन आता है तो भारत के मुसलमानों का दिल दुखदाई हो जाता है, यह दिन हमारे लिए बहुत ही अफसोसनाक व दुख का दिन है।

मगर हमने यह ऐलान किया था कि सुप्रीम कोर्ट का जो फैसला आएगा उसे हम मानेंगे। फैसला आया कि बाबरी मस्जिद राम जन्मभूमि के हवाले कर दी गई और उसके एवज में मस्जिद के लिए जगह दी गई। पूरे भारत में तमाम मुसलमानों ने सुप्रीम कोर्ट का फैसला स्वीकार किया।मगर इसके बाद भी जब छह दिसंबर आता है तो यादें ताजा हो जाती हैं और जख्म हरे हो जाते हैं। भारत के तमाम मुृसलमानों से अपील है कि अमन व शांति बनाए रखें, बाबरी मस्जिद के नाम पर कोई धरना प्रदर्शन की कोई जरूरत नहीं है।

इसलिए अब यह गुजरी हुई बातें हो गई हैं, नए सिरे से हमें आगे बढना व तरक्की करना है। पैगंबर साहब ने पूरी दुनिया को अमन व शांति का पैगाम दिया, उसी पर हमें अमल करना है।
BabriMasjid

MaulanaShahabuddinRazvi

BabriIssue

PoliticalStatement

MinorityIssues

IndianPolitics

BreakingNews

ReligiousDebate

CurrentAffairs

NewsUpdate

Khushi Kumari
Author: Khushi Kumari

Leave a Comment

शहर चुनें