दिल्ली से दरभंगा आ रही स्पाइसजेट की फ्लाइट आधे रास्ते से डायवर्ट, फिर दिल्ली में हुई लैंडिंग

दिल्ली से 11:35 में पहुंचने वाली स्पाइसजेट की फ्लाइट संख्या एसजी 602 आधे रास्ते डायवर्ट कर फिर से दिल्ली में लैंड कर गई। इससे विमान में सवार यात्रियों में हड़कंप मच गया। इसके बाद फ्लाइट को रद कर दिया गया।

हालांकि दरभंगा एयरपोर्ट पर दिल्ली जानेवाले 25-30 यात्री फ्लाइट पकड़ने पहुंच गए थे। जबकि कुछ यात्री रस्ते में थे। उन्हें फ्लाइट रद होने की सूचना मोबाइल पर प्राप्त हुई।

वे समय रहते उड़ान की योजना बदल लौट गए। जो यात्री एयरपोर्ट पहुंच गए थे, उन्हें एयरपोर्ट से निराश होकर लौटना पड़ा।

स्पाइसजेट के एक अधिकारी ने बताया कि अचानक आपरेशनल इश्यू आ गई थी। जिस कारण विमान को डायवर्ट कर दिल्ली एयरपोर्ट पर उतरा गया। अब यह फ्लाइट दिल्ली से यात्रियों को लेकर बुधवार को दरभंगा एयरपोर्ट के लिए उड़ान भरेगी।वहीं दिल्ली से दरभंगा आनेवाली अकासा की फ्लाइट संख्या क्यूपी 1405 शेड्यूल में रद रही। फ्लाइट रद होने की जानकारी विमानन कंपनी की ओर से यात्रियों को पहले दे दी गई थी। जिससे अकासा के विमान से दिल्ली जाने वाले यात्रियों को परेशानी से राहत मिली।जानकारी के अनुसार, मंगलवार को दरभंगा एयरपोर्ट से दिल्ली, मुंबई, हैदराबाद और बेंगलुरु के लिए 10 विमानों का आवागमन हुआ। मुंबई से दरभंगा आनेवाली स्पाइसजेट की फ्लाइट एसजी 115 निर्धारित समय 10:15 से 15 मिनट विलंब से 10:30 में पहुंची।

बेंगलुरु से दरभंगा आनेवाली अकासा की फ्लाइट क्यूपी 1513 निर्धारित समय 12:05 से आठ मिनट पहले पहुंच गई। हैदराबाद से दरभंगा आनेवाली इंडिगो की फ्लाइट 6ई537 निर्धारित समय 2:10 में पहुंच गई।

दिल्ली से दरभंगा आनेवाली इंडिगो की फ्लाइट 6ई360 निर्धारित समय तीन बजे से 12 मिनट पहले पहुंच गई। दिल्ली से दरभंगा आनेवाली स्पाइसजेट की फ्लाइट एसजी 495 निर्धारित समय 3:20 से 10 मिनट विलंब से 3:30 में पहुंची।

Leave a Comment

शहर चुनें