जम्मू-कश्मीर विधानसभा सचिवालय का सख्त आदेश, FRAS से एंट्री-एग्जिट अटेंडेंस नहीं तो कटेगा वेतन

जम्मू-कश्मीर विधानसभा सचिवालय ने सभी अधिकारियों, कर्मचारियों और स्टाफ के लिए कार्यालय समय के दौरान फेशियल रिकग्निशन अटेंडेंस सिस्टम (FRAS) के माध्यम से कार्यालय में प्रवेश और निकास, दोनों समय उपस्थिति दर्ज कराना अनिवार्य कर दिया है।

सचिवालय की ओर से जारी निर्देशों में स्पष्ट किया गया है कि यदि कोई कर्मचारी कार्यालय में आने और जाने के समय FRAS के जरिए अपनी उपस्थिति दर्ज नहीं कराता है, तो उसे संबंधित दिन अनुपस्थित माना जाएगा। ऐसी स्थिति में उस दिन का वेतन भी जारी नहीं किया जाएगा।

विधानसभा सचिवालय द्वारा जारी आधिकारिक परिपत्र में कहा गया है कि यह पाया गया है कि कई अधिकारी और कर्मचारी निर्धारित नियमों का पालन नहीं कर रहे थे। वे कार्यालय में प्रवेश और निकास के समय फेशियल रिकग्निशन अटेंडेंस सिस्टम के माध्यम से अपनी उपस्थिति दर्ज नहीं करा रहे थे।

इसी अनियमितता को देखते हुए सचिवालय ने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देशों का कड़ाई से पालन करने के लिए कहा है। साथ ही स्पष्ट किया गया है कि अब उपस्थिति दर्ज कराने में किसी भी प्रकार की लापरवाही पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।#JammuKashmir #FRAS #AttendanceSystem #FacialRecognition #AssemblySecretariat #GovernmentEmployees #OfficeAttendance #SalaryRules #JKNews #HindiNews

Leave a Comment

शहर चुनें