कस्बे की हरिजन कॉलोनी, गली नंबर-2 में बुधवार सुबह करीब नौ बजे एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई। घरेलू विवाद के चलते एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी पर चाकू से कई वार कर उसकी हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।
घटना की सूचना मिलते ही फतेहपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस के साथ फोरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य एकत्र किए। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
दिनदहाड़े हुई इस हत्या की घटना से इलाके में दहशत और सनसनी का माहौल है। पुलिस फरार आरोपी की तलाश में जुट गई है और मामले की विभिन्न पहलुओं से जांच की जा रही#Murder #CrimeNews #Fatehpur #DomesticDispute #UttarPradesh #BreakingNews #PoliceInvestigation #HindiNews #CrimeUpdate #WomanMurder