कोयला मंत्रालय की स्टार रेटिंग में धनबाद की खदानों का जलवा, मूनीडीह समेत तीन को मिली 5-स्टार रैंकिंग

वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए कोयला मंत्रालय द्वारा जारी भूमिगत (यूजी) कोयला खदानों की स्टार रेटिंग में धनबाद की खदानों ने शानदार प्रदर्शन किया है। भारत कोकिंग कोल लिमिटेड (बीसीसीएल) की मूनीडीह भूमिगत खदान को सर्वोच्च 5-स्टार रेटिंग से सम्मानित किया गया है।

इसके अलावा टाटा स्टील की सिजुआ कोलियरी और भेलाटांड़ अमलगमेटेड खदान को भी 5-स्टार श्रेणी में शामिल किया गया है। इन खदानों को सुरक्षा, पर्यावरण संरक्षण, उत्पादन क्षमता, तकनीकी नवाचार और सतत खनन जैसे विभिन्न मानकों पर उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर यह रेटिंग प्रदान की गई है।

कोयला मंत्रालय ने इस वर्ष देशभर की कुल 131 भूमिगत कोयला खदानों का मूल्यांकन किया। समीक्षा के बाद 16 खदानों को 5-स्टार, 60 खदानों को 4-स्टार, 49 खदानों को 3-स्टार और 6 खदानों को 2-स्टार रेटिंग दी गई।

इस मूल्यांकन की खास बात यह रही कि इस बार किसी भी भूमिगत कोयला खदान को 1-स्टार या नो-स्टार श्रेणी में नहीं रखा गया। इसे भूमिगत कोयला खनन क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन और गुणवत्ता सुधार का सकारात्मक संकेत माना जा रहा है।#CoalMinistry #CoalMining #Dhanbad #BCCL #TataSteel #UndergroundMine #StarRating #MiningNews #CoalSector #India

Leave a Comment

शहर चुनें