अभिनेता दिलजीत दोसांझ की फिल्म सतलुज, जिसे पहले पंजाब 95 नाम से रिलीज किया जाना था, लंबे समय तक विवादों में रही। सेंसर से जुड़ी प्रक्रिया के चलते फिल्म करीब तीन वर्षों तक रिलीज नहीं हो सकी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म पर 127 कट लगाने का सुझाव दिए जाने के कारण इसकी रिलीज टलती रही।
आखिरकार निर्माताओं ने फिल्म को सिनेमाघरों में रिलीज करने के बजाय 3 जुलाई को बिना किसी कट के ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज करने का फैसला किया। इसके तहत फिल्म को जी5 पर स्ट्रीम किया गया।
हालांकि, रिलीज के महज दो दिन बाद ही फिल्म को ओटीटी प्लेटफॉर्म से हटा दिया गया। विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि सुरक्षा संबंधी कारणों के चलते केंद्र सरकार के निर्देश पर फिल्म को प्लेटफॉर्म से हटाया गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अगले आदेश तक फिल्म भारत में उपलब्ध नहीं रहेगी। हालांकि, इस संबंध में सरकार या संबंधित पक्ष की ओर से आधिकारिक विस्तृत बयान का इंतजार है।#DiljitDosanjh #Satluj #Punjab95 #ZEE5 #OTT #BollywoodNews #EntertainmentNews #MovieUpdate #Cinema #FilmNews