22 जंगली हाथियों का आतंक, फसल रौंदी और घर तोड़कर खा गए चावल

प्रखंड क्षेत्र की सुतरी पंचायत के लेवाटांड गांव में मंगलवार रात 22 जंगली हाथियों के झुंड ने भारी उत्पात मचाया। हाथियों की मौजूदगी से ग्रामीणों में पूरी रात भय और दहशत का माहौल बना रहा।

जानकारी के अनुसार, हाथियों का झुंड सबसे पहले करमा मांझी और बलिराम मांझी के आम के बगीचे में पहुंचा, जहां कई पेड़ों को नुकसान पहुंचाया। इसके बाद हाथियों ने खेत में लगी लौकी की फसल को रौंद दिया और सिंचाई के लिए बिछाई गई पाइपलाइन को भी क्षतिग्रस्त कर दिया।

फसल और बगीचे को नुकसान पहुंचाने के बाद भी हाथियों का उत्पात नहीं थमा। झुंड ने दोनों ग्रामीणों के घरों के दरवाजे तोड़ दिए और अंदर रखे चावल को खा लिया। इसके अलावा घर में रखा अन्य सामान भी बिखेर दिया, जिससे पीड़ित परिवारों को भारी नुकसान उठाना पड़ा।

हाथियों के इस हमले के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने वन विभाग से जल्द राहत और हाथियों के आतंक से सुरक्षा के लिए प्रभावी कदम उठाने की मांग की है।#WildElephants #ElephantAttack #ForestNews #VillageNews #CropDamage #Wildlife #HumanWildlifeConflict #BreakingNews #RuralNews #ElephantTerror

Leave a Comment

शहर चुनें