ग्रेटर नोएडा में युवाओं को उद्योगों की बदलती जरूरतों के अनुरूप तैयार करने के उद्देश्य से जिला सेवायोजन कार्यालय और टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) के संयुक्त तत्वावधान में जीएनआईओटी परिसर में शुक्रवार को एक दिवसीय कौशल एवं रोजगार आधारित कार्यशाला का आयोजन किया गया।
कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य युवाओं को बदलते औद्योगिक परिदृश्य, रोजगार के नए अवसरों और कौशल आधारित करियर विकल्पों के प्रति जागरूक करना था। कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों को उद्योगों की वर्तमान मांग और रोजगार के लिए आवश्यक कौशल के बारे में जानकारी दी गई।
इस अवसर पर जिले के प्रमुख शिक्षण संस्थानों एनआईईटी, जीएल बजाज, द्रोणाचार्य, आईटीएस, लायड सहित 12 से अधिक कॉलेजों और संस्थानों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। उन्होंने शिक्षा और उद्योगों के बीच बेहतर समन्वय पर अपने विचार साझा किए।
कार्यशाला में आर्य फैशन्स, सिद्धि इन्फो नेट, राल्वो इंजीनियरिंग, मातंगी पॉलिमर्स, आईईए और आईबीए सहित विभिन्न उद्योगों के प्रतिनिधियों ने भी भागीदारी की। उन्होंने स्किल आधारित भर्ती प्रक्रिया, उद्योगों की आवश्यकताओं और रोजगार के अवसरों पर विस्तार से चर्चा की।
आयोजकों ने कहा कि इस तरह की कार्यशालाओं का उद्देश्य युवाओं को रोजगार के लिए बेहतर रूप से तैयार करना और शिक्षण संस्थानों तथा उद्योग जगत के बीच समन्वय को मजबूत बनाना है, ताकि छात्रों को रोजगारपरक कौशल विकसित करने में मदद मिल सके।#GreaterNoida #SkillDevelopment #Employment #TCS #Career #JobOpportunity #UttarPradesh #Education #Industry #Workshop



