Maharajganj E-Rickshaw Accident: चार्जिंग में लगे ई-रिक्शा में उतरा करंट, महिला की दर्दनाक मौत | UP News

 चार्जिंग में लगे ई-रिक्शा में उतरे करंट की चपेट में आने से एक महिला की मृत्यु हो गई। घटना के बाद अफरा-तफरी मच गई। मौके पर काफी संख्या ग्रामीण एकत्रित हो गए। घटना से स्वजन का रो-रोकर बुरा है।

कोल्हुई थाना क्षेत्र के मैनहवा गांव में बुधवार की सुबह करीब सात बजे मैनहवा गांव निवासी 55 वर्षीय शांति देवी सुबह पशुओं को चारा देने के लिए घर से निकली थीं। रास्ते में गांव के एक व्यक्ति का ई-रिक्शा चार्जिंग में लगा हुआ था। बताया जा रहा है कि तकनीकी खराबी के कारण ई-रिक्शा के बाडी में करंट उतर आया था।अनजान शांति देवी जैसे ही उधर से निकली, तो ई-रिक्शा में उतरे करंट की चपेट में आ गईं। करंट लगने से वह मौके पर ही गंभीर रूप से झुलस गईं। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण और स्वजन मौके पर पहुंचे और महिला को बचाने का प्रयास किया गया, लेकिन तब तक उनकी मृत्यु हो चुकी थी। पति रामसुभग सहित स्वजन का रो-रोकर बुरा हाल है।सूचना मिलने पर कोल्हुई पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई में जुटी है। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष कुंवर गौरव सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।#MaharajganjNews #ERickshawAccident #ElectricShock #UPNews #BreakingNews #HindiNews #LatestNews #UttarPradeshNews #Maharajganj #Kolhui #AccidentNews #CurrentAccident #ElectricalAccident #VillageNews #IndiaNews #NewsUpdate #TrendingNews #LocalNews #UPBreakingNews #TodayNews

Leave a Comment

शहर चुनें